,

Kirori Meena Raid : जयपुर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, बायोफर्टिलाइजर्स फैक्ट्री पर छापा, खाद-बीज के नमूने जब्त

Kirori Meena Raid : हीरावाला रीको एरिया में कृषि मंत्री की अचानक दबिश

Kirori Meena Raid : राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के बस्सी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कानोता स्थित हीरावाला रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित जयपुर बायोफर्टिलाइजर्स फैक्ट्री पर अचानक छापा मारकर निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से फैक्ट्री संचालकों और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Kirori Meena Raid

BJP Candidates Elected Unopposed : एमपी से बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, मीनाक्षी नटराजन विवाद के बीच मिला जीत का प्रमाण पत्र

Kirori Meena Raid : सीलबंद कट्टे खुलवाकर खुद की गुणवत्ता जांच

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने फैक्ट्री में रखे कई सीलबंद खाद और बीज के कट्टों को मौके पर ही खुलवाया और उनकी गुणवत्ता की जांच की। विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न उत्पादों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए जब्त कर लिया। अब लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kirori Meena Raid : बड़ी मात्रा में खाद और बीज का स्टॉक मिला

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में खाद और बीज का स्टॉक मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नकली अथवा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने वाले कृषि उत्पादों के निर्माण और भंडारण की शिकायतें विभाग को मिली थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Kirori Meena Raid : किसानों से धोखाधड़ी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने स्पष्ट कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकली खाद और बीज बेचने या घटिया गुणवत्ता के कृषि उत्पाद तैयार करने वालों के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kirori Meena Raid : पहले भी कई जिलों में हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा प्रदेश में खाद और बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इससे पहले वे सीकर, चौमू, जोधपुर समेत कई अन्य जिलों की फैक्ट्रियों में भी छापेमारी कर चुके हैं। अब हीरावाला रीको एरिया स्थित फैक्ट्री से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

Gold Silver Price 11June 2026 : सोना छह महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी फिसली; जानिए आपके शहर के ताजा भाव

Kirori Meena Raid : जांच रिपोर्ट पर टिकी सभी की नजर

फिलहाल विभागीय टीम द्वारा जब्त किए गए खाद और बीज के नमूनों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि उत्पाद मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…