,

ललितपुर में पुलिस पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Serious allegations of police harassment in Lalitpur; victim's family appeals to the District Magistrate for justice

REPORT- KAPIL NAYAK

ललितपुर- जनपद के थाना पाली क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि चोरी की शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया और मुकदमे के कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए। इससे नाराज़ पीड़ित परिवार जिलाधिकारी के पास पहुँचा और रो-रोकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित परिवार, जिसमें पिता और उसकी दो पुत्रियाँ शामिल हैं, ने आरोप लगाया कि थाना पाली पुलिस और कस्बा प्रभारी उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। परिवार का कहना है कि चोरी की शिकायत करने के बाद पुलिस ने दबंगों से मिलकर उन पर समझौते के लिए जोर डाला और जबरदस्ती राजीनामा कराने की कोशिश की।

पीड़ितों ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने दबंगों की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने उल्टा उन्हें ही परेशान करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि उन्हें न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने प्रताड़ना और धमकी देकर शिकायत वापस लेने का दबाव डाला।

जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पाली थाना क्षेत्र में हुए इस प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर भारी नाराज़गी है और लोग पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और पीड़ित परिवार उम्मीद लगाए बैठा है कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…