भोपाल में सनसनीखेज वारदात: बीड़ी न देने पर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल — गौतम नगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। यह हत्या एक मामूली विवाद – बीड़ी न देने – के चलते की गई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

रात में विवाद, सुबह बदला लेने पहुंचा आरोपी

पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय सुरेश कुशवाहा मजदूरी करते थे और रोज़ की तरह गौतम नगर थाने के पास फुटपाथ पर सो रहे थे। मंगलवार रात जन्मदिन मनाकर लौट रहा कार्तिक राठौर सुरेश के पास पहुंचा और बीड़ी मांगी। सुरेश ने इंकार किया तो दोनों के बीच बहस हो गई।

इस विवाद को आरोपी ने दिल पर ले लिया। सुबह करीब 5 से 6 बजे कार्तिक फिर उसी स्थान पर आया, पास में पड़ा भारी पत्थर उठाया और सो रहे सुरेश का सिर कुचल दिया।हत्या के बाद भी वह दोबारा मौके पर लौटा ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि सुरेश की मौत हो चुकी है। उसने दूसरी बार पत्थर मारकर उसकी जान ले ली।

थाने से 100 मीटर दूर हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार

दहला देने वाली यह घटना थाना परिसर से मात्र 100 मीटर दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने बताया कि मामला सामने आते ही पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर तेजी से कार्रवाई की। कुछ ही घंटों में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को