,

बस्ती में सनसनी: अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sensation in Basti: Body of a woman found half naked, police engaged in investigation

REPORT- UMANG PANDEY

बस्ती, उत्तर प्रदेश। रूधौली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भानपुर मार्ग स्थित लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे एक बाग में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस
सूचना मिलते ही रूधौली पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की पहचान कराने की कोशिश की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मृतका की पहचान हुई, परिजनों को दी सूचना
जांच में सामने आया कि मृतका बांसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पहचान की पुष्टि होते ही पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

सभी एंगल से होगी जांच: सीओ रूधौली
सीओ रूधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और परिजनों को बुला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।

अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने की इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत और कई तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…