तेंदुए का शव मिलने से पहले सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

इंदौर: जिले के डबल चौकी इलाके में एक तीन वर्षीय नर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई है,शव से तेंदुए के दो दांत मशीन से काटने ने प्रमाण मिले हैं । साथ ही अगले दोनों पैर के नाखून भी उखाड़ लिए गए हैं, आशंका है कि तेंदुए को शिकारियों ने मारा है।

दरअसल वन विभाग को डबल चौकी के जंगल के एक गड्ढे में तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिली थी, जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे तो तेंदुए के शव से उसके दोनों दांत मशीन से काटने के प्रमाणित हैं वहीं अगले दोनों पैरों के नाखून उखाड़ लिए गए हैं जिससे तेंदुए के शिकार लिए जाने की आशंका है।वही वन विभाग की जांचों में यह भी प्रमाणित किया है कि तेंदुए को कहीं और मारा गया है और इसके शव को गड्ढे में फेंक दिया गया था। जांच के दौरान तेंदुए के अगले दोनों पंजों के नाखून और कैनाइन दांत कटे हुए मिले हैं, जिससे शिकार की पुष्टि होती है। रविवार सुबह पुलिस की एसटीएफ टीम वन अधिकारियों के साथ डबल चौकी रेंज, टीम स्पॉट पर पहुँची। जहां तेंदुए के शव से लगभग 70 मीटर की दूरी पर क्लच वायर का फंदा और शरीर से क्लच वायर का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है।
डॉग स्क्वॉड ने शव के पास से कुछ सबूत जुटाए हैं, जिनसे शिकारियों के और आगे के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सकों के अनुसार, तेंदुए की मौत का कारण संभवतः क्लच वायर के फंदे से गला घोंटना है। शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराधियों की तलाश में जुट गया है। अधिकारियों का मानना है कि शिकारियों ने तेंदुए को मारकर उसके अंग निकाले और फिर शव को फेंक दिया। घटना की जांच डीएफओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों की टीम कर रही है।

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी