,

संभल में सुरक्षा सतर्कता बढ़ी: महंत ऋषि राज महाराज की हरिहर मंदिर परिक्रमा पदयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Security alert increased in Sambhal: Administration on alert for Mahant Rishi Raj Maharaj's Harihar Temple Parikrama padyatra

REPORT- MAHESH RAGHAV

संभल- कैला देवी आश्रम के महंत ऋषि राज महाराज द्वारा हरिहर मंदिर की परिक्रमा निकालने के ऐलान के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्थाएँ तेज कर दी गई हैं। महंत ने घोषणा की है कि यह पदयात्रा कैला देवी आश्रम से शुरू होकर ग्राम पंचायत खिरनी पर सम्पन्न होगी। पदयात्रा में क्षेत्र के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।

महंत ऋषि राज महाराज, जिन्होंने हाल ही में शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा किया था, अब इस मुद्दे को लेकर बड़ी पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। उनके समर्थकों ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं और पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने वक्त रहते सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं। पदयात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके। प्रशासन ने इस कार्यक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पदयात्रा रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे मार्ग पर पुलिस की विशेष निगरानी, ड्रोन कैमरों से निगरानी और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…