,

नप गए SDO साहब, वीडियो वायरल होने पर हुए निलंबित

SDO sir got caught, suspended after video went viral

सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र में जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्रीराम बघेल का किसानों से विवाद करता वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल जानकारी अनुसार विगत 14 फरवरी को किसानों द्वारा नहर खोले जाने की शिकायत के बाद केवलारी के मरकावाड़ा पहुंचे एसडीओ का किसानों से विवाद करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

इसको लेकर केवलारी थाने में रविवार दिनभर किसानों की आवाजजाही रही। एक और जहां कुछ किसानों ने एसडीओ के विरोध में कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा तो वहीं टेल क्षेत्र के कुछ किसान एसडीओ व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की पक्ष में थाने पहुंचे।

मौजूद मीडिया कर्मियों के समक्ष पीड़ित किसान ने अपना पक्ष रखा तो वहीं एसडीओ ने भी मीडिया से बात की।
इसके बाद शाम होते होते एसडीओ श्री राम बघेल को निलंबित कर दिया गया है तो वही उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला भी पंजीबद्ध हो गया है।

दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…