नागालैंड की अंगामी ट्राइब के कार्यक्रम में दिखा सिंधिया का अनोखा अंदाज

- Advertisement -
Ad imageAd image
scindia-nagaland-angami-tribe-cultural-event

कोहिमा: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नागालैंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अंगामी समुदाय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में सिंधिया का उत्साहपूर्ण और अनोखा अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने अंगामी जनजाति की पारंपरिक धुनों और लोकनृत्य के साथ कदम मिलाते हुए सक्रिय रूप से प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया।

सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत से उनका जुड़ाव केवल औपचारिक नहीं है, बल्कि यहां की संस्कृति और परंपराएं उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर की संस्कृति केवल देखी नहीं जाती, इसे आत्मा से महसूस किया जाता है। नागालैंड की विविधता और परंपराएं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं।

स्थानीय लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री को समारोह में शामिल होने और अपने पारंपरिक अंदाज़ में उत्सव को साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। अंगामी समुदाय के लोगों ने उनके साथ मिलकर सांस्कृतिक प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल और बढ़ गया। सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से संवाद और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठकें भी कीं।

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से