BJP Campaign MP : जनजागरुकता से UCC का संदेश, भाजपा प्रदेश में चलाएगी अभियान विशेष

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP UCC: समान नागरिक संहिता पर भाजपा चलाएगी जनजागरूकता अभियान, घर-घर पहुंचाएगी संदेश

BJP Campaign MP : मध्यप्रदेश विधानसभा में यूसीसी बिल याने समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। कांग्रेस के विरोध और हंगामे के बीच सरकार ने विधेयक को सदन से मंजूरी दिलाई। अब यह विधेयक राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रदेश में लागू होगा। सरकार ने इसे समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। इस विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, और उत्तराधिकार जैसे मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लाना है।

BJP Campaign MP : MP में समान नागरिक संहिता, BJP बताएगी जनता को फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा में एक स्वर्णिम अध्याय लिखा गया है। समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 को मंजूरी मिलना सुशासन, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। UCC लागू होने के बाद प्रदेश में भेदभाव की गुंजाइश नहीं रहेगी और सभी नागरिकों के लिए समान व्यवस्था होगी। राम से रहीम तक, रविंदर से रॉबिन तक, अमर से एंथोनी और अकबर तक देश एक संविधान से चलेगा। लेकिन कांग्रेस यूसीसी बिल का लगातार विरोध कर रही है। उसके अपने तर्क हैं। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया है।

BJP Campaign MP : UCC को लेकर जनजागरुकता, जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि आदिवासी समुदाय को UCC के दायरे से बाहर रखकर उनकी परंपराओं का सम्मान किया गया है। इस सबके बीच अब UCC विधेयक पारित होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर बड़े जनसंपर्क अभियान की तैयारी में है।पार्टी ने फैसला किया है कि UCC को लेकर बूथ स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत भाजपा नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को समान नागरिक संहिता के प्रावधानों, उद्देश्यों और इससे मिलने वाले समान अधिकारों की जानकारी देंगे।

BJP Campaign MP : UCC की दूर होंगी भ्रांतियां, जनजागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा

पार्टी का लक्ष्य है कि कानून को लेकर किसी भी तरह की भ्रांतियों न रहें, और जो हैं उनको दूर किया जाए और आमजन तक इसकी सही जानकारी पहुंचे। अभियान की जिम्मेदारी विधायकों के साथ ही अन्य भाजपा नेता मंत्रियों को सौंपी जाएगी, जो लोगों को यूसीसी के प्रावधानों और इसके लाभों की जानकारी देंगे। पार्टी का कहना है कि इस कानून से महिला और पुरुष को संपत्ति सहित समान अधिकार मिलेंगे, जिससे आधी आबादी के हितों का संरक्षण होगा।

मुस्लिम समाज के बीच अल्पसंख्यक मोर्चा अभियान चलाकर यूसीसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ से जुड़े मुद्दों पर जानकारी देगा। अभियान के तहत भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर जवाब देने की बात भी कही है।।।

BJP Campaign MP : CC को लेकर भाजपा का जनजागरुकता अभियान

• UCC पर भाजपा का जनजागरूकता अभियान
• समान अधिकार और समान कानून का संदेश
• बूथ स्तर तक चलेगा संपर्क अभियान
• घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
• कानून के प्रावधानों की देंगे जानकारी

• समान अधिकार और समान कानून का संदेश
• भ्रांतियां दूर करने पर रहेगा फोकस
• विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ देगी जवाब
• महिलाओं और मुस्लिम महिलाओं तक विशेष पहुंच की तैयारी
• आदिवासी-जनजातीय समुदायों को कानून में छूट
• प्रदेशभर में संगठन स्तर पर होगी मॉनिटरिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image

50 Bedded Hospital: सुरखी को 16 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

50 Bedded Hospital सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

50 Bedded Hospital: सुरखी को 16 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

50 Bedded Hospital सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन