Indian Freedom Movement: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को सीएम डॉ. मोहन यादव का नमन, कहा- राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा हैं आजाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indian Freedom Movement

Indian Freedom Movement अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। उन्होंने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके त्याग, साहस तथा राष्ट्रभक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Indian Freedom Movement ‘आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंद्रशेखर उद्यान से ‘आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और नागरिक शामिल हुए। मशाल यात्रा आजाद कुटिया (आजाद स्मृति मंदिर) तक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पुनः श्रद्धांजलि अर्पित कर अमर शहीद के जीवन और योगदान को स्मरण किया।

Indian Freedom Movement आजाद स्मृति मंदिर में देखा जीवन वृत्तांत

मुख्यमंत्री ने आजाद स्मृति मंदिर में प्रदर्शित जीवन वृत्तांत, क्रांतिकारी गतिविधियों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियों का अवलोकन किया। उन्होंने काकोरी कांड, सांडर्स वध और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी में आजाद की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

Indian Freedom Movement युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान

मुख्यमंत्री ने युवाओं से महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की बलिदान गाथा सदैव देशवासियों को देशहित में कार्य करने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती रहेगी।

Indian Freedom Movement देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद अमर रहें’ जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मशाल यात्रा में भाग लेकर महान क्रांतिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read this: CJP Protest: पुलिस कार्रवाई के विरोध में CJP का देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान, 24 जुलाई को हर जिले में प्रदर्शन की अपील

- Advertisement -
Ad imageAd image

50 Bedded Hospital: सुरखी को 16 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

50 Bedded Hospital सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

50 Bedded Hospital: सुरखी को 16 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

50 Bedded Hospital सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन