,

MBBS Intern Protest: स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के MBBS इंटर्न्स का प्रदर्शन

MBBS Intern Protest

MBBS Intern Protest मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्टाइपेंड में वृद्धि और समयबद्ध भुगतान की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में इंटर्न्स और मेडिकल छात्रों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

MBBS Intern Protest 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे इंटर्न्स का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मिलने वाला स्टाइपेंड अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। उनका कहना है कि 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद उन्हें मात्र 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जो उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। इंटर्न्स ने स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की।

MBBS Intern Protest नियमित और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग

इंटर्न्स ने कहा कि स्टाइपेंड का भुगतान अक्सर समय पर नहीं होता, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से हर माह नियमित और समय पर स्टाइपेंड भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. सत्यम, रॉबिन, आकाश, पारस, सोहराब, करन, मनीष, कुलदीप, सुचेत राणा, अमित, दिशा, सिदरा, योगेश, आयुष्मान सहित सैकड़ों एमबीबीएस इंटर्न्स और छात्र शामिल रहे।

Read this: France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…