CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें जगन्नाथ मंदिर में आयोजित संत युवराज पांडे की कथा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और गरियाबंद विधायक भी शामिल होंगे।

CM Vishnu Deo Sai : कांग्रेस पर कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, संसद में चर्चा से भागने के बजाय वहीं रखे अपनी बात

CM Vishnu Deo Sai: दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने देशभर में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह बौखलाहट में है और उसके पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से बच रहा है।

CM Vishnu Deo Sai : अमलीपदर में संत युवराज पांडे की कथा में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और गरियाबंद विधायक भी रहेंगे मौजूद

बस्तर पण्डुम के विजेताओं और परगना मांझी चालकी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होने वाली मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने स्वयं उन्हें आमंत्रित किया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा बस्तर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे बस्तर की संस्कृति और परंपरा के सम्मान का अवसर बताया।

read also: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही चर्चा की बात कही थी, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विपक्ष को संसद के भीतर चर्चा में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बातें विपक्ष संसद के बाहर कह रहा है, वही बातें संसद के भीतर भी रखनी चाहिए, क्योंकि लोकतांत्रिक चर्चा के लिए इससे बेहतर मंच कोई नहीं हो सकता।

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

France में पिछले महीने पड़ी ऐतिहासिक गर्मी ने जनजीवन पर गहरा असर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. सरकारी अस्पताल में शराब-चिकन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए