,

Odisha Accident: ओडिशा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में गिरी बारातियों की कार, 5 की मौत

Odisha Accident

Odisha Accident ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारातियों से भरी एक महिंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

Odisha Accident मृतकों में दूल्हे का रिश्तेदार भी शामिल

जानकारी के अनुसार, बांगुरसिंह गांव से बाराती इंदुपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान राम साहू, अविनाश साहू, राकेश कुमार साहू, चंद्रकांत स्वाईं और दूल्हे के मौसी के बेटे अभिजीत साहू के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा कार को पानी से बाहर निकाला गया।

Odisha Accident डोर लॉक होने से नहीं बच सकी जान, जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तालाब में गिरने के बाद उसके दरवाजे लॉक हो गए, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है और शादी का उत्सव गहरे दुख में बदल गया है।

Read this: Gold Silver Price Today: 3 दिन की तेजी के बाद सोना-चांदी में गिरावट, जानिए प्रमुख शहरों के भाव

Khairagarh School Lock: केजऊ स्मृति विद्या मंदिर में लगा ताला, धूप में बैठे सैकड़ों बच्चे

Khairagarh School Lock: जिले के ग्राम पंचायत देवरी स्थित केजऊ राम चौरे

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बारिश थमी तो बढ़ा तापमान,

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में अब तक 31.1

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन..

Aaj ka Rashifal: 8 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की