Isa Ahmad
Surguja Illegal Liquor Seizure: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला स्तरीय उड़न दस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश की अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 107 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई है।
Surguja Illegal Liquor Seizure: उड़न दस्ता टीम ने दरिमा थाना क्षेत्र में की छापेमारी, 14 हजार रुपये से अधिक की विदेशी मदिरा जब्त
आबकारी विभाग के अनुसार, सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से लाई गई शराब की जिले में अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर जिला स्तरीय उड़न दस्ता टीम ने थाना दरिमा क्षेत्र के ग्राम जमगांव में छापेमारी की। इस दौरान पुरुषोत्तम चौहान को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 107 पाव विदेशी शराब जब्त की गई।
Surguja Illegal Liquor Seizure: मध्य प्रदेश से लाई गई शराब की अवैध बिक्री का खुलासा, आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी पर मामला दर्ज
आबकारी उप निरीक्षक सरिता साहू ने बताया कि जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 14 हजार 416 रुपये है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





