,

School Leaving Certificate : एसएलसी विवाद में स्कूल पर ताला लगाकर फरार हुआ संचालक, जांच करने पहुंची टीम लौटी बैरंग

- Advertisement -
Ad imageAd image

School Leaving Certificate : फीस जमा होने के बावजूद छात्रों को नहीं मिली एसएलसी

REPORT : GULSHAN KUMAR

School Leaving Certificate : नारनौल के नांगल चौधरी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में पास आउट विद्यार्थियों को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) नहीं देने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता अनीता ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन को पूरी फीस जमा करने के बावजूद बच्चों की एसएलसी नहीं दी जा रही, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विकास जयदीप ने दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम पुलिस बल के साथ स्कूल जांच के लिए पहुंची।

School Leaving Certificate : जांच से पहले ही स्कूल बंद कर फरार हुआ संचालक

खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप जब पुलिस फोर्स के साथ स्कूल पहुंचे तो टीम के पहुंचने से पहले ही स्कूल संचालक ताला लगाकर फरार हो चुका था। स्कूल बंद मिलने के कारण विभागीय टीम न तो एसएलसी विवाद का समाधान करा सकी और न ही स्कूल की मान्यता से जुड़े दस्तावेजों की जांच हो पाई। बीईओ ने बताया कि विभाग इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही दोबारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में स्कूल की मान्यता से जुड़े दस्तावेज अधूरे पाए गए या नियमों की अनदेखी सामने आई, तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। बाद में थाने से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद संचालक वहां नहीं पहुंचा। अब विभाग दोबारा जांच की तैयारी कर रहा है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा