Saudi Arabia: रेगिस्तान पर बर्फ की चादर, सऊदी अरब के पहाड़ों में दिखा हैरान करने वाला नजारा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saudi Arabia

Saudi Arabia: सऊदी अरब का नाम आते ही तपता रेगिस्तान और चिलचिलाती धूप का ख्याल आता है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग है। उत्तरी सऊदी अरब के ऊबड़-खाबड़ रेगिस्तानी पहाड़ सर्दियों के खूबसूरत नजारे में बदल गए हैं। ट्रोजेना हाइलैंड्स और तबुक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बर्फ की चादर बिछ गई है।

जबाल अल-लॉज में भारी बर्फबारी

तबुक क्षेत्र के जबल अल-लॉज में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान शून्य से नीचे चला गया। समुद्र तल से करीब 2580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पहाड़ का अर्थ “बादाम का पहाड़” बताया जाता है। यहां हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हैरान कर दिया है।

बारिश के साथ गिरी बर्फ

सऊदी गजट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रोजेना हाइलैंड्स में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। बीर बिन हिरमास, अल-उयनाह, हलात अम्मार और शिगरी सहित आसपास के इलाकों में भी बारिश की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग इस दुर्लभ नजारे को देखकर हैरानी जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बहस, एआई या हकीकत

बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे असली मानने को तैयार नहीं हैं और इसे एआई से बना हुआ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।

भविष्यवाणी से जोड़ा जा रहा नजारा

कुछ लोगों ने इस घटना को पैगंबर मोहम्मद की भविष्यवाणी से जोड़ते हुए इसे आखिरी समय के करीब आने की निशानी बताया है। इस्लामिक हदीसों में उल्लेख मिलता है कि एक समय ऐसा आएगा जब अरब प्रायद्वीप फिर से हरा-भरा हो जाएगा और नदियों से भर जाएगा।

बदलते मौसम पैटर्न ने बढ़ाई दिलचस्पी

हालांकि तबुक और अल-चौफ जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरना पूरी तरह अनोखी बात नहीं है, लेकिन हाल के वर्षों में बारिश और मौसम के बदलते पैटर्न ने लोगों की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है। कई लोग इसे रेगिस्तान में बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने