,

आर एस एस के नगर कार्यवाहक ने की नाबालिक बालिका के साथ दरिंदगी का प्रयास

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर

महिदपुर । महिदपुर नगर में प्रतिष्ठित डॉक्टर विमल पाठक जिनका धन्वंतरि मेडिकल ओर क्लिनिक भी है । विमल पाठक आर एस एस के नगर कार्यवाहक का दायित्व भी संभालते है । लेकिन अपने क्लिनिक पर पेट दर्द के इलाज के लिए आई 15 वर्षीय बालिका का इलाज के दौरान भगवान का रूप धारण किए डॉक्टर शैतान बन गया ओर नाबालिक लड़की के साथ गलत हरकत कर टच करने लगा। आपको बता देव विमल पाठक जी की आर एस एस के नगर कार्यवाहक के पद का दायित्व संभालते है । आर एस एस हमेशा देश ओर उसके हर नागरिक की सेवा करती है। साथ ही इतने बड़े पद पर बैठे डॉक्टर विमल पाठक के इतनी घिनौनी हरकत कर दी । वो भी मात्र 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ अगर उनकी भी बेटी होती तो उसकी उम्र भी इतनी ही होती ।
सूत्रों के अनुसार आपको बता दे कि इस डॉक्टरों के पास मात्र त्वचा रोग के इलाज की डिग्री है ले ये इस डिग्री के आड में अन्य बीमारियों के साथ महिला रोग के साथ प्रसूति के भी इलाज करता है ।
पूरा मामला इस प्रकार से है
15 वर्षीय नाबालिक बालिका ने बताया कि पेट दर्द होने के कारण डॉक्टर विमल के क्लिनिक धन्वंतरि मेडिकल पर अपने मामा के साथ गई जाना जहां पर डॉक्टर द्वारा मुझे बोटल चढ़ाई गई । उस समय डॉक्टर विमल पाठक के द्वारा मेरे गाल पर हाथ फेरा शुरू में बालिका कुछ समाज नहीं पाई । 3 दिन बाद बालिका फिर इलाज करवाने मामा के साथ गई डॉक्टर ने फिर बोटल चढ़ाई लेकिन इसी के साथ डॉक्टर शैतान बन गया ओर बालिका का गलत तरीके से टच करने लगा जिससे बालिका घबरा गई जब उसके मामा बाजार से आए तो घर जाते समय उसने अपने मामा ओर मामी को सारी बात बताई । जिस पर परिवार जन महिदपुर थाने पर आए दोपहर 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक वही पर रुके लेकिन उस डॉक्टरों के ऊपर एफ आई आर दर्ज नहीं हो सकी । नाबालिक बालिका ने कहा अगर मुझे न्याय नहीं मिलता है तो में थाने के सामने ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर लूंगी ।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…