Rishikesh: तोताघाटी में दर्दनाक हादसा, भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rishikesh

Report by: Mahesh Panwar, edit by: Priyanshi Soni

Rishikesh: देवप्रयाग के निकट सोमवार तड़के तोताघाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Rishikesh

Rishikesh: तड़के 3 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 03:05 बजे की है। तोताघाटी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर गिरने लगे। उसी दौरान वहां से गुजर रहा एक ट्रक इसकी चपेट में आ गया।

पत्थरों की मार इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक अंदर ही फंस गया। भूस्खलन के कारण मार्ग दोनों ओर से पूरी तरह बाधित हो गया।

Rishikesh: चालक की पहचान

हादसे में मृत चालक की पहचान 55 वर्षीय मुरारी लाल, निवासी चमोली के रूप में हुई है। मलबे में दबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Rishikesh: SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही SDRF की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अंधेरे और लगातार गिरते पत्थरों के बीच टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला।

SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, जिला प्रशासन जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर बाधित मार्ग को खोलने में जुटा है।

read also: Vikasnagar: हरबर्टपुर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'