Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा, सीएम धामी ने दिया विकसित भारत का संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Republic Day 2026

Edit by: Priyanshi Soni

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Republic Day 2026: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का उत्थान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

राज्य के समग्र विकास के लिए तेजी से हो रहे कार्य

Republic Day 2026

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य को नई दिशा दी जा रही है।

Republic Day 2026: भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचंद अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Republic Day 2026: मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम वीडियो संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा-

प्रिय प्रदेशवासियों,
आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज का दिन हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्रीय एकता का स्मरण कराता है।
आइए, इस अवसर पर संकल्प लें कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए हम सभी परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण के साथ एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

जय हिन्द।

Read also: Padma Vibhushan: पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण सम्मान, सार्वजनिक जीवन और जनहित में किए कार्य

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime