टूटे दांत वाली क्यूट गंगूबाई याद है? अब हो गई हैं इतनी स्लिम कि पहचानना भी मुश्किल, हंसी का डोज आज भी बरकरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

टीवी की दुनिया में अपने मासूम चेहरे और चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीतने वाली छोटी गंगूबाई आपको याद होगी। कॉमेडी सर्कस में अपने बेबाक अभिनय से हंसाने वाली इस बच्ची ने अब ऐसा बदलाव किया है कि पहली नजर में पहचानना भी मुश्किल हो जाए। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलोनी दैनी की, जो अब बड़ी हो चुकी हैं और इंटरनेट पर अपने नए लुक को लेकर छा गई हैं।

पूरी तरह बदल चुकी हैं सलोनी

हाल ही में सलोनी मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की गईं। वीडियो सामने आते ही लोग हैरान रह गए। सलोनी अब बेहद स्लिम, फिट और आत्मविश्वास से भरी नजर आती हैं। ढीली-ढाली ब्लू जींस, मरून जैकेट और रेड बैग के कैजुअल लुक में भी उनकी सादगी झलकती है। कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाने का उनका अंदाज बचपन वाले अंदाज की ही याद दिलाता है। टाइट हेयरस्टाइल उनके व्यक्तित्व में और निखार जोड़ देता है।

लोगों के रिएक्शन देख आप भी चौंक जाएंगे

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की झड़ी लग गई। किसी ने आश्चर्य जताया—”क्या ये सच में वही गंगूबाई है?” तो किसी ने लिखा, “इतना बदल जाएंगी, कभी सोचा नहीं था!” बचपन में उनके वजन को लेकर चर्चाएं होती थीं, लेकिन अब उनके वेट लॉस की कहानी सबको प्रेरित कर रही है।

कैसे घटाया इतना वजन?

सलोनी ने बताया कि लॉकडाउन उनके जीवन में अहम मोड़ साबित हुआ। घर में रहते हुए वे मनभर कर पसंदीदा चीजें खाती रहीं—मम्मी के हाथों के मोमोज, बटर चिकन, केक और भी बहुत कुछ। उन्हें खुद नहीं पता चला कि वजन कब बढ़कर लगभग 80 किलो पहुंच गया।

एक दिन लैपटॉप की ब्लैक स्क्रीन में खुद की झलक देखते ही वे चौंक गईं। यही पल उनके बदलाव का कारण बना। उन्होंने खुद के लिए बदलाव करने का फैसला किया—दूसरों की वजह से नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए।

डाइट और रूटीन में किए बड़े बदलाव

उन्होंने जंक फूड छोड़ दिया, नियमित व्यायाम शुरू किया और खुद के लिए एक सख्त डाइट प्लान बनाया। धीरे-धीरे ये बदलाव उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गए। आज सलोनी का वजन करीब 58 किलो है और वे पहले से ज्यादा ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं।

लॉकडाउन बना ‘गेम चेंजर’

एक इंटरव्यू में सलोनी ने हंसते हुए कहा कि लॉकडाउन ने उनकी जिंदगी को पटरी पर लाने में बड़ा रोल निभाया। बाहर न जा पाने और जंक फूड न मिल पाने की वजह से उनकी आदतें अपने आप सुधरती चली गईं।

अब क्या कर रही हैं सलोनी दैनी?

सलोनी ने टीवी पर अपने कॉमिक अंदाज से बड़ी पहचान बनाई और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी शानदार काम कर रही हैं। उनका हालिया शो ‘हमारा विनायक’ में शानवी का किरदार खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें उनके मैच्योर अभिनय ने दर्शकों को हैरान किया है।

TVF यूनिवर्स में किया धमाकेदार एंट्री

सबसे बड़ी बात यह है कि सलोनी ने हाल ही में बताया कि वे आधिकारिक रूप से TVF यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। भारत में TVF को रियलिस्टिक और दिल से जुड़ने वाली कहानियों के लिए जाना जाता है। इस यूनिवर्स में शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात है। फैंस अब उत्सुक हैं कि सलोनी TVF की किस नई कहानी में नजर आएंगी। सलोनी दैनी की यह ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा सिर्फ वजन कम करने का सफर नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास और खुद को दोबारा खोजने की कहानी है। यही वजह है कि उनका नया लुक केवल वायरल नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी बन गया है।

Giridih News: भूमाफिया सह JMM नेता मोहम्मद जमीरउद्दीन को जेल, जमीन हड़पने और महिलाओं से मारपीट के आरोप

Giridih News: पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह पंचायत के गादी गांव में

Bijapur News: 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की ‘पूना मारगेम’ योजना का दिखा असर

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा Bijapur News: बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सल

Kanker News: कलेक्ट्रेट में सरपंचों का आक्रोश, ज्ञापन के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी Kanker News: जनपद पंचायत चारामा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों

Hansi 23rd District: हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Hansi 23rd District: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ratlam news: प्रदर्शन के दौरान पुतले की आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा, हालत पर पाया काबू

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam news: रतलाम में महिला कांग्रेस ने रतलाम प्रभारी

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारी इधर से उधर, सरगुजा कलेक्टर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, दिनेश गुप्ता CG Breaking News: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक

Dewas news:देवास में ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

रिपोर्ट: शाहिद खान Dewas news: देवास पुलिस ने 'ऑपरेशन सायबर' के तहत

Khandva news: कट्टा अड़ाकर दिनदहाड़े लूट का मामला, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Khandva news: खंडवा में दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज

Omkareshwar news: नर्मदा में महिला और बेटे के शव मिले, आत्महत्या की आशंका गहराई

संवाददाता - ललित दुबे Omkareshwar news: मोरटक्का के समीप कटघड़ा पुल के

Anuppur news: धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ हो रही खुलेआम लूट

Report: Punit sen Anuppur news: विधायक बिसाहुलाल सिंह के ग्रह ग्राम अमलाई

Gold Price Today: सोना ₹1.32 लाख पर फिसला, चांदी के भाव भी लुढ़के

Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में आज यानी 16 दिसंबर को