,

Ratlam News: बच्ची को निर्ममता से पीटने का वीडियों सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस, मामले की जांच में जुटी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ratlam News

रतलाम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चाची अपनी ही भजीती को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही हैं। जिसका वीडियों सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और अब इस मामले में बाल आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

बीती रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक महिला एक बच्ची को पैरों में दबाकर निर्ममता से पीटती हुई दिखाई दी। वीडियो सामने आने के बाद रतलाम पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने मामले को संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच के दीनदयाल नगर पुलिस को निर्देशित किया है।

मामला रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र का है। जिस 13 वर्षीय बालिका के साथ मारपीट की गई, उसके माता- पिता का तलाक हो चुका है। वह अपने दादा-दादी के साथ रहती है। घर में बालिका के चाचा-चाची भी रहते है बालिका की एक और बहन है जो कि मां के साथ रहती है। देर रात मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने संज्ञान लिया थाना प्रभारी को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
देर रात पुलिस बालिका के घर पहुंची मारपीट का वीडियो देखने के बाद बालिका के नाना व अन्य परिजन भी रात में थाने पहुंचे नातिन के साथ मारपीट करने वाली चाची के खिलाफ शिकायत का आवेदन दिया नाना ने शिकायत में बताया कि मेरी नातिन के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की है। जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो मिला है मैं नि:शब्द हूं मेरी बेटी का उसके पति से तलाक हो चुका है। दो जुड़वा बहन है एक बेटी के साथ रहती है तो दूसरी दादा-दादी के साथ रहती है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से