रणवीर सिंह का घातक कमबैक! ‘धुरंधर’ का ट्रेलर आया, उरी फेम डायरेक्टर के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी की तैयारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर तूफानी वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। महज 4 घंटे में 18 लाख व्यूज जुटाने वाले इस टीज़र को फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने निर्देशित किया है और ये रणवीर की 6 साल बाद मास लेवल पर वापसी मानी जा रही है।

‘धुरंधर’ में दिखा रणवीर का रॉ एक्शन

रणवीर सिंह का ट्रेलर में अवतार बेहद उग्र और इंटेंस है। सिर्फ 2 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में रणवीर ने बता दिया कि वे क्यों बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ हैं। ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन, सशक्त बैकग्राउंड स्कोर और स्टाइलिश अंदाज़ ने इसे वायरल बना दिया है। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे तगड़े कलाकार भी नज़र आएंगे, जबकि लीड एक्ट्रेस की भूमिका में होंगी सारा अर्जुन, जो अब तक की सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं और अब बतौर हीरोइन कदम रख रही हैं।

कमबैक की दरकार: पिछली फिल्में नहीं कर पाईं कमाल

रणवीर सिंह की पिछली कुछ फिल्में जैसे ‘सर्कस’, ‘83’, और ‘जयेशभाई जोरदार’ बॉक्स ऑफिस पर वैसा जलवा नहीं दिखा सकीं, जैसा उनसे अपेक्षा थी। हालांकि 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों ने सराहा, लेकिन वह भी सिर्फ मझोली हिट साबित हुई। रणवीर के लिए ‘गली बॉय’ (2019) आखिरी सुपरहिट फिल्म रही, जिसने करीब 235 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में ‘धुरंधर’ उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

‘उरी’ वाले आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये बिग बजट फिल्म

‘धुरंधर’ को 250 करोड़ के भारी बजट में तैयार किया गया है। निर्देशक आदित्य धर, जिनकी ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 244 करोड़ की ब्लॉकबस्टर थी, एक बार फिर रणवीर को एक मजबूत किरदार के साथ पेश कर रहे हैं। आदित्य धर न केवल एक कुशल निर्देशक हैं, बल्कि उम्दा लेखक भी हैं। उनके निर्देशन में बनी ‘उरी’ 2019 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। अब देखना होगा कि वो रणवीर के करियर को नई ऊंचाई पर ले जा पाते हैं या नहीं।

कास्टिंग काउच का अनुभव: रणवीर की हिम्मत की दास्तां

आज जब रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके संघर्ष के दिनों में उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसी घिनौनी घटनाओं का सामना करना पड़ा था। अपने एक इंटरव्यू में रणवीर ने खुलासा किया था कि एक फिल्ममेकर बनने का दावा करने वाले शख्स ने उनसे शारीरिक संबंध की मांग की थी। रणवीर ने उस अनुभव को झटका जरूर माना, लेकिन कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

‘बैंड बाजा बारात’ से सुपरस्टार बनने तक का सफर

रणवीर सिंह ने 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से शानदार शुरुआत की और ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में अपने किरदारों को अमर कर दिया। उन्होंने ‘गुंडे’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘सिंबा’, ‘बेफिक्रे’ और ‘किल दिल’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर खुद को हरफनमौला अभिनेता साबित किया।

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रहे हैं ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह के जन्मदिन के दिन रिलीज हुआ ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक, फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब सबकी नजरें 5 दिसंबर 2025 पर टिकी हैं, जब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। क्या यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए वैसी ही वापसी बनेगी जैसी ‘उरी’ विक्की कौशल के लिए बनी थी? जवाब जल्द मिलेगा!

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस