Dehradun: स्कॉर्पियो से डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, सीक्रेट केबिन बनाकर छिपाई थी रकम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/dehradun-scorpio-cash-seizure/

Report by: Avnish Gupta

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत कैंट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सीक्रेट केबिन बनाकर कैश छिपाया गया था।

घटना के बाद पुलिस और आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Dehradun: महाराष्ट्र नंबर की स्कॉर्पियो पर हुआ शक

जानकारी के मुताबिक कैंट पुलिस राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक स्कॉर्पियो संदिग्ध हालत में दिखाई दी।

Dehradun

पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की और उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान वाहन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया।

Dehradun: वाहन में बने सीक्रेट केबिन से मिला कैश

पुलिस ने जब स्कॉर्पियो की गहन तलाशी ली तो उसमें बनाए गए एक सीक्रेट केबिन का पता चला। इस गुप्त हिस्से में बड़ी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई थी।

जांच के दौरान करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग को सूचना दी।

Dehradun: गुजरात के बताए जा रहे हैं वाहन सवार

पुलिस के अनुसार वाहन में सवार तीनों व्यक्ति गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान वे इतनी बड़ी रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। फिलहाल अधिकारियों द्वारा कैश के स्रोत और उसके उपयोग को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Dehradun: पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन किया सीज

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद नकदी के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस और आयकर विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

read also: Raipur: पुलिस आरक्षक की फार्महाउस में मौत, स्विमिंग पूल में डूबने से गई जान

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं