Agra : आगरा के ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर ‘आतंकी हमला’: SSF जवानों ने एक को किया ढेर, दूसरे को जिंदा दबोचा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra

Report: Farhan khan

Agra उत्तर प्रदेश के आगरा में सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार देर रात ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर एक हाई-प्रोफाइल एंटी-टेररिस्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान स्टेशन परिसर में आतंकियों के घुसने और फायरिंग करने का लाइव सीन तैयार किया गया, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Agra आतंकियों का हमला और SSF की जवाबी कार्रवाई

मॉक ड्रिल की स्क्रिप्ट के अनुसार, देर रात दो हथियारबंद ‘आतंकियों’ ने अचानक ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन में प्रवेश किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। स्टेशन पर तैनात उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UP-SSF) के जवानों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों की त्वरित और सटीक जवाबी कार्रवाई में एक ‘आतंकी’ को मौके पर ही ढेर कर दिया गया, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

Agra क्यूआरटी का सर्च ऑपरेशन और हथियारों की बरामदगी

मुठभेड़ के तुरंत बाद क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी बैकअप के साथ मौके पर पहुँचे। सुरक्षा बलों ने पूरे मेट्रो स्टेशन परिसर को घेरकर एक सघन सर्च ऑपरेशन (तलाशी अभियान) चलाया। इस दौरान स्टेशन के कोने-कोने की जांच की गई, जिसमें आतंकियों के पास से डमी हथियार, मैगजीन और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद करने का अभ्यास पूरा किया गया।

Agra सुरक्षा जांच के बाद मेट्रो सेवाएं बहाल

इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में आगरा मेट्रो प्रशासन, यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी व जवान पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल रहे। सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता और तालमेल को परखने के बाद पूरे परिसर को ‘सेफ’ घोषित किया गया। इसके बाद मेट्रो अधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही मेट्रो सेवाओं को दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।

Read this: Morena बाबा से बदले की आग में पड़ोसी बना हैवान: 7 साल की मासूम के सिर पर पत्थर पटककर की थी हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार