Ranchi : सीएम हेमन्त सोरेन से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने की मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ranchi

Ranchi : झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपनी आय से 20 करोड़ रुपए डिविडेंड के रूप में राज्य सरकार को प्रदान किए।

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपए की राशि का चेक सप्रेम भेंट किया। यह राशि झारखंड बिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अपनी लाभ से राज्य सरकार को डिविडेंड के रूप में प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉरपोरेशन के अधिकारियों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इस वित्तीय योगदान के लिए झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह कॉरपोरेशन प्रोफेशनल कंपनी के रूप में विकसित हो इस निमित्त बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें ताकि आने वाले समय में प्रॉफिट की राशि में और वृद्धि की जा सके।

Ranchi : इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अरवा राजकमल, कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुजूर, महाप्रबंधक श्री अविनाश कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर