,

Jharkhand: दावोस में पहली बार गूंजेगा झारखण्ड से जोहार

Jharkhand: Under the leadership of the Chief Minister, the world's top investors will be invited to visit Jharkhand.

Jharkhand: पहली बार दावोस में एक आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में सीएम हेमन्त सोरेन की दर्ज होगी उपस्थिति

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

Jharkhand: यह पहला अवसर होगा, जब 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में झारखण्ड से “जोहार” की गूंज सुनाई देगी एवं एक आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति दर्ज होगी। झारखण्ड इसके जरिए क्रिटिकल मिनरल्स, खनन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल और ऑटोमोबाइल, अक्षय ऊर्जा, वस्त्र निर्माण, पर्यटन और वनोत्पाद जैसे क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं और सरकार से मिलने वाले सहयोग की जानकारी साझा करने के प्रयासों को तेज करते हुए विजन 2050 की ओर कदम बढ़ा रहा है। यही वजह है कि इन कदमों को मजबूती देने, झारखण्ड को विश्व पटल पर लाने एवं देश में अग्रणी राज्यों में झारखण्ड को शामिल करने के लिए झारखण्ड का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड स्थित दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा का उद्देश्य निवेश की संभावनाओं से लबरेज झारखण्ड को एक प्रमुख निवेश का गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना, वैश्विक उद्योग जगत के शीर्ष लोगों के साथ संवाद स्थापित करना और राज्य के फोकस एरिया में निवेश के नए अवसरों को आगे बढ़ाना है। इस दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ निवेश के प्रस्तावों पर चर्चा तथा झारखण्ड की छवि को infinite opportunity state के रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष फोकस रहेगा।

देश का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं अन्य राज्य भी हैं साथ

इस बैठक में भारत की ओर से केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं अन्य राज्यों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा। इस बैठक के लिए इंडिया पवेलियन में केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड समेत देश के छह राज्यों को चुना गया है। झारखण्ड GROWTH IN HARMONY WITH NATURE के थीम के साथ इस बैठक में मौजूद रहेगा। बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं, इसके अतिरिक्त दुनिया भर के करीब 130 देशों के लगभग 3,000 प्रतिनिधि दावोस 2026 में भाग लेंगे। विश्व आर्थिक मंच 2026 का विषय “ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग” और “अनलॉकिंग न्यू सोर्सेस ऑफ ग्रोथ” रखा गया है, जिसके अंतर्गत वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

क्या है विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन

विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन को व्यापक रूप से सबसे प्रभावशाली वैश्विक मंचों में से एक माना जाता है। यह मंच विभिन्न देशों के प्रमुख, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और वित्तीय संस्थानों को आर्थिक, तकनीकी, व्यापारिक और रणनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाता है। राज्य सरकार का मानना ​​है कि इस मंच पर झारखण्ड की उपस्थिति वैश्विक उद्योगपतियों और निर्णयकर्ताओं के साथ सीधे संवाद स्थापित करने में सहायक होगी और इससे राज्य में आर्थिक विकास, भावी पीढ़ी को वैश्विक चुनौतियों को समझने एवं रोजगार सृजन को गति मिल सकती है।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण