रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे
विश्व हिंदू परिषद ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
राजिम (फिंगेश्वर) – फिंगेश्वर ब्लॉक के लफंदी, बेलटुकरी और बिजली गांवों में चल रहे कथित चंगाई सभा का खुलासा युवाओं ने किया है। इस सभा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गांवों में बड़े पैमाने पर चल रहा था आयोजन
जानकारी के अनुसार, कई दिनों से इन गांवों में चंगाई सभा के नाम पर धार्मिक कार्यक्रम हो रहे थे। स्थानीय युवाओं ने इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी। मौके पर पहुंचे परिषद के सदस्यों ने सभा स्थल से बाइबल बरामद किए और आरोप लगाया कि यहां धर्मांतरण की गतिविधियां चलाई जा रही थीं।
विश्व हिंदू परिषद का विरोध और आरोप
VHP कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इस तरह की गतिविधियां ग्रामीणों के धार्मिक विश्वास से खिलवाड़ करती हैं। उनका आरोप है कि चंगाई सभा के नाम पर लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।





