,

Raipur News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, दो दिवसीय प्रवास – कल बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल

Raipur News

Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain

Raipur News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। उनका विमान शुक्रवार रात 10 बजे माना एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशासन ने पूरे दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

अगले दिन यानी 13 दिसंबर को अमित शाह दोपहर 1.30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.45 बजे उनका जगदलपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है। शाह दोपहर 2.45 से शाम 4.45 तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…