Report: Anmol kumar shrivastva
Agra Lucknow Expressway Accident उन्नाव जिले से गुजरने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक्सप्रेसवे किनारे खराब वाहन को ठीक कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
Agra Lucknow Expressway Accident हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
सड़क पार कर रहे युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत
Agra Lucknow Expressway Accident दूसरा हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां एक्सप्रेसवे पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस ने शुरू की जांच
Agra Lucknow Expressway Accident दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसों में मृतकों की पहचान और दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि संबंधित वाहनों की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक ही दिन में हुए इन दो बड़े सड़क हादसों ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं


