,

Dabra Parshad Protest: 107/116 की कार्रवाई के विरोध में पार्षदों का थाने में धरना, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Dabra Parshad Protest

Report: Santosh Saravgee

Dabra Parshad Protest डबरा में पुलिस द्वारा की गई 107/116 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के विरोध में नगर पालिका के पार्षदों ने थाने पहुंचकर धरना दिया। पार्षदों ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए इसका विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि थाने में एकत्रित हुए और अपने साथियों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

कार्रवाई को बताया राजनीतिक द्वेष से प्रेरित

Dabra Parshad Protest धरने पर बैठे पार्षदों का कहना था कि उनके साथियों पर की गई कार्रवाई राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई है। उनका आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के जनप्रतिनिधियों को 107/116 के तहत पाबंद किया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि यदि उनके साथियों पर कार्रवाई की गई है तो सभी पर समान कार्रवाई की जाए, क्योंकि वे सभी एकजुट हैं।

पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो सभी पार्षद सामूहिक रूप से इस्तीफा देने पर विचार करेंगे।

समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

Dabra Parshad Protest विरोध प्रदर्शन के दौरान थाने में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में थाना प्रभारी ने पार्षदों से चर्चा कर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय शांति व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों पर की जाने वाली कार्रवाई को लेकर प्रशासन को पूरी पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

Read this: Health Checkup : डॉक्टर जीभ, आंखें और नाखून क्यों देखते हैं ? इन अंगों से क्या मिलते हैं संकेत

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…