Report: Arvind Chouhan
Gwalior News शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित फूलबाग चिड़ियाघर के बाहर एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला का पति उसे शिवपुरी से बाइक पर लेकर ग्वालियर आया था, लेकिन चिड़ियाघर के गेट के पास पहुंचने के बाद वह अचानक गायब हो गई। घटना के बाद युवक ने अपनी पत्नी को एक युवक द्वारा बाइक पर ले जाने का आरोप लगाया है।
सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर जाती दिखी महिला
Gwalior News घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में महिला एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर जाती हुई दिखाई दे रही है। फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और उसे किसी स्थान पर बंधक बनाकर रखा जा सकता है।
पति ने जताई अनहोनी की आशंका
Gwalior News पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी पत्नी अचानक बिना बताए नहीं जा सकती। उसने पुलिस को शिकायत देकर संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आशंका जताई है कि उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले जाया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
Gwalior News मामले की सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला और उसके साथ दिखाई दे रहे युवक की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।


