,

Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनादेश परब में होंगे शामिल, जांजगीर में भव्य आयोजन

Reporter: Himanshu Patel, Edit By:Mohit Jain

Raipur: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जांजगीर में भव्य जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ जांजगीर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी सौगात ,घोषणा अनुरूप मिली मंजूरी, 1 करोड़ 65  लाख की लागत से बनेगा विश्राम गृह…. – Highway Channel

मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रायपुर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जनादेश परब का आयोजन दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। इस दौरान वे सभा को भी संबोधित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे जांजगीर से रायपुर के लिए वापस रवाना होंगे। जनादेश परब को लेकर जांजगीर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…