,

रायगढ़: मूंगफली चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Raigarh: Youth beaten to death on charges of stealing peanuts

रिपोर्टर – भूपेंद्र ठाकुर

रायगढ़, 4 जून 2025 – जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपनई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मूंगफली चोरी के आरोप में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए एक निर्दोष युवक की जान ले ली, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बसंत सिदार ने गांव के ही चेतन सिंह धनवार, निवासी फिटिंगपारा, पर मूंगफली चोरी का आरोप लगाते हुए पहले उसे गाल पर थप्पड़ मारा, फिर विवाद बढ़ने पर डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

जांच के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है। हत्या के आरोपी बसंत सिदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गांव सपनई में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है और आगे की जांच तेज़ी से की जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…