राहुल गांधी ने विदेशी धरती से उठाए देश की चुनाव प्रणाली पर सवाल, चुनाव आयोग की भूमिका पर भी जताया संदेह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rahul Gandhi Questions India's Election Process from Foreign Soil, Raises Doubts on Election Commission

BY: VIJAY NANDAN

मुख्य बातें:

  • अमेरिका में छात्रों के साथ संवाद के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर टिप्पणी
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को लेकर उठाए गंभीर सवाल
  • चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी जताई शंका

विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारत की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बयान दिया है। अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने हालिया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए उसमें कथित अनियमितताओं की ओर इशारा किया।

महाराष्ट्र चुनाव पर सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में मतदान के दौरान जो आंकड़े सामने आए, वे काफी असामान्य थे। उन्होंने दावा किया कि शाम 5:30 बजे तक जो वोटिंग का डाटा था, उसके बाद अचानक दो घंटे में 65 लाख वोट डाले गए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हर मतदाता को औसतन तीन मिनट भी लगते हैं, तो इतने कम समय में इतने मत डालना असंभव है। इसका मतलब है कि रात के दो बजे तक मतदान चलता रहा होगा, जो कि सच नहीं है।

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- विदेश जाकर देश की छवि धूमिल कर रहे हैं

राहुल गांधी द्वारा अमेरिकी धरती से भारत की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेश जाकर देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं और यह उनकी आदत बन चुकी है।

शहजाद पूनावाला ने कहा, “राहुल गांधी अब पीएम मोदी का विरोध करते-करते भारत विरोध पर उतर आए हैं। जब दुनिया भर में भारत के चुनाव आयोग की पारदर्शिता की सराहना हो रही है, तब राहुल गांधी और उनके समर्थकों द्वारा देश की छवि को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब ये लोग चुनाव जीतते हैं तो चुनाव आयोग सही लगता है, लेकिन हार मिलते ही उसी आयोग को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। ये अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं।”

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके नेता विदेशों में भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। “दुनिया भारत के लोकतंत्र पर गर्व कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके युवराज बार-बार देश को नीचा दिखाने का काम करते हैं,” उन्होंने कहा।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जब इस अनियमितता को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने न सिर्फ जवाब देने से इनकार किया, बल्कि नियमों में बदलाव कर दिया। उन्होंने कहा कि यह साफ संकेत है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता नहीं है और स्वतंत्रता भी खतरे में है।

लगातार विदेश दौरों में रख रहे मुद्दे

यह राहुल गांधी की हालिया दूसरी विदेश यात्रा है जिसमें वे भारतीय चुनाव प्रणाली और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। इससे पहले भी वे विदेश में आरक्षण व्यवस्था, जातिगत जनगणना और संस्थागत भेदभाव को लेकर खुलकर अपनी राय रख चुके हैं। उनका कहना है कि देश की बहुसंख्यक आबादी—ओबीसी, दलित और आदिवासी—अभी भी राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं में पूरी तरह से प्रतिनिधित्व नहीं पा रही है।

ये भी पढ़िए: जब अरबों साल पहले राम थे, तो पूरा विश्व हिंदू क्यों नहीं? – जीतू पटवारी का धीरेंद्र शास्त्री पर सवाल

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर