,

बोकारो में जन संवाद कार्यक्रम: सांसद ढुलू महतो ने सुनी जनता की समस्याएं, तुरंत दिए समाधान के निर्देश

रिपोर्टर: संजीव कुमार

बोकारो: धनबाद से सांसद बनने के बाद पहली बार बोकारो और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए भाजपा सांसद ढुलू महतो ने सेक्टर-1 स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।

इस मौके पर उपस्थित जनता ने जमीन, सड़क, बिजली और विस्थापन जैसे मुद्दों से जुड़ी समस्याएं सांसद के सामने रखीं। जनसुनवाई के दौरान सांसद ने कई मामलों को फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से जोड़ते हुए मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी परेशानियों को लेकर इस जन संवाद में भाग लिया और संतोष जताया कि सांसद ने तत्परता के साथ समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाए। उनका मानना है कि यह संवाद कार्यक्रम आम जनता के लिए बेहद उपयोगी और प्रभावी माध्यम है।

सांसद ढुलू महतो ने संवाद के दौरान कहा,

“सांसद बनने के बाद से मेरी प्राथमिकता रही है कि लोगों की समस्याएं सीधे उनके बीच जाकर सुनी जाएं और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। मैं हर समस्या को एक चुनौती की तरह लेता हूं और उसे हल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस जन संवाद के जरिए भी लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में काम किया। भविष्य में इस प्रक्रिया को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन और समस्याओं के तत्काल निपटारे के कारण स्थानीय जनता ने सांसद के इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह के संवाद कार्यक्रम होते रहेंगे।

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…