MP Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
रिपोर्ट- आकाश सेन
MP Cabinet Decision : भोपाल, मध्य प्रदेश में सेना से अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी कर चुके युवाओं को अब वर्दीधारी पदों की भर्ती में 20% आरक्षण मिलेगा… भोपाल स्थित मंत्रालय में सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव के तहत अब 5 विभागों के वर्दीधारी पदों पर अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है।

इसके तहत वन विभाग के वनरक्षक, गृह विभाग के सामान्य आरक्षक, SAF के सशस्त्र आरक्षक, जेल विभाग के जेल प्रहरी और आबकारी विभाग के आबकारी आरक्षक पद शामिल हैं… कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि इन पदों पर अग्निवीरों को 20% आरक्षण दिया जाएगा। अभी वर्दीधारी पदों की भर्ती में होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण का प्रावधान है इसके साथ ही कैबिनेट ने कक्षा 1 से 8 तक के 58 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए ₹600 प्रति यूनिफॉर्म देने को मंजूरी दी है… इसके लिए ₹348 करोड़ की राशि DBT के जरिए विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी#MPCabinetDecisionshttps://t.co/hPoHgLNZjI
— Jansampark MP (@JansamparkMP) September 29, 2026
MP Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
- अग्निवीरों को एमपी में वर्दीधारी पदों पर 20% आरक्षण
- वनरक्षक, पुलिस आरक्षक, SAF, जेल प्रहरी और आबकारी आरक्षक भर्ती में मिलेगा लाभ
- कक्षा 1–8 तक के विद्यार्थियों को ₹600 प्रति यूनिफॉर्म देने के प्रस्ताव मंजूरी
- करीब 58 लाख विद्यार्थियों को कुल ₹348 करोड़ DBT के जरिए दिए जाएंगे।
- दमोह–कटनी फोरलेन: 105 किमी मार्ग के लिए ₹4,470 करोड़ मंजूरी
- परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर होगी
- भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास के लिए ₹344.10 करोड़
- वन पर्यावरणीय मंजूरियों के लिए ₹44.19 करोड़ का किया गया प्रावधान
- 24,500 करोड़ की परियोजनाएं की निरंतरता को मंजूरी
- इनमें रतनगढ़ परियोजना 1,608 करोड़,
- रामपुरा-मनासा योजना 524 करोड़
- और कान्ह नदी से गंभीर नदी तक 30 किमी इंटरनल टनल के प्रस्ताव को हरीझंडी
- स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच साल में ₹3,113 करोड़ मंजूर
- सिंगरौली अस्पताल में 155 बेड बढ़ाने के लिए ₹372 करोड़
- छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज की लागत बढ़ाकर ₹953 करोड़ की ग
ये भी जानिए : Bhopal: यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

