,

Bhopal: यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

bhopal-mp-unesco-world-heritage-sites/

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की पुरासंपदा को वैश्विक पहचान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उदयगिरि गुफाएं, बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला और चंबल घाटी के मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को भी विश्व पटल पर पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विश्व धरोहर के रूप में पहचान मिली है। निश्चित ही हर्ष और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी मध्यप्रदेशवासी मिलकर अपनी विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उसे विश्वभर तक पहुंचाने के संकल्प को अधिक मजबूत करें।

read also: Seva Sankalp Abhiyan: धूमेश्वर महादेव मंदिर में सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता और जनकल्याण का दिया संदेश

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…