,

Bijnor News: बिजनौर में खेत में उतरा आर्मी का हेलीकॉप्टर, तकनीकी खराबी के चलते करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Bijnor News

BY: Yoganand Shrivastva

Bijnor News उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार सुबह उस समय ग्रामीणों में हलचल मच गई, जब बढ़ापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गढ़ी गांव में एक हेलीकॉप्टर को अचानक खेत में उतारा गया। खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

करीब 20 मिनट खेत में खड़ा रहा हेलीकॉप्टर

Bijnor News घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर गांव के राकेश नामक व्यक्ति के खेत में बोरिंग के पास उतरा था। इसमें दो लोग सवार बताए गए हैं। हेलीकॉप्टर के खेत में उतरने के बाद पायलट नीचे आया और तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास किया।

इसी दौरान आसमान में एक अन्य हेलीकॉप्टर भी मंडराता दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, वह संभवतः मदद के लिए आया था। हालांकि, नीचे उतरे हेलीकॉप्टर की तकनीकी समस्या पायलट ने खुद ठीक कर ली। करीब 20 से 25 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने खेत से सुरक्षित उड़ान भर ली।

उड़ान के बाद खेत में बिखरा मिला मोबिल ऑयल

Bijnor News हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो खेत में काफी मात्रा में मोबिल ऑयल बिखरा हुआ मिला। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दिए जाने की जानकारी नहीं है। वहीं, हेलीकॉप्टर के खेत में उतरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण पायलट द्वारा की गई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उड़ान भरने से किसी बड़े हादसे की स्थिति नहीं बनी।

Read this: Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…