,

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BPSC TRE-4

BY: Yoganand Shrivastva

BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। TRE-4 में एक बार फिर रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है। अब इस भर्ती के तहत कुल 33,320 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इससे पहले कुल पदों की संख्या 32,388 थी।

संशोधित पूरक अधियाचना के तहत माध्यमिक स्कूलों के लिए 493 और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 439 नए पद जोड़े गए हैं। इस तरह कुल 932 अतिरिक्त पद भर्ती में शामिल किए गए हैं।

माध्यमिक में 493 और उच्च माध्यमिक में 439 पद जुड़े

BPSC TRE-4 जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग को संशोधित पूरक अधियाचना भेजी गई है। माध्यमिक स्कूलों के 493 अतिरिक्त पदों में बांग्ला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी, फारसी और संगीत जैसे विषय शामिल हैं।

वहीं उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए जोड़े गए 439 पदों में बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसी विषयों की रिक्तियां शामिल हैं। अतिरिक्त पदों के जुड़ने से इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती में उपलब्ध पदों की संख्या बढ़ गई है।

26 सितंबर से शुरू हो चुके हैं आवेदन

BPSC TRE-4 TRE-4 में पहले 32,388 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी। अब 932 नए पद जुड़ने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या 33,320 हो गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

संशोधित अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजे जाने के बाद पदों की नई संख्या सामने आई है। विषयवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट की जाएगी।

पदों का विवरण: पहले कुल पद 32,388, माध्यमिक में नए पद 493, उच्च माध्यमिक में नए पद 439, कुल नए पद 932 और अब कुल पद 33,320।

Read this: Bhopal: यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…