,

Dinkar Jayanti Jamshedpur: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष में मनाई गई दिनकर जयंती, साहित्य और संस्कृति संरक्षण पर जोर

Dinkar Jayanti Jamshedpur

Report: Prem Shrivastva

Dinkar Jayanti Jamshedpur बिहार एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एसोसिएशन के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभाग ‘दिनकर परिषद’ की ओर से शनिवार, 26 सितंबर 2026 की शाम राजेंद्र प्रेक्षागृह में दिनकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी. एन. चौधरी ने की। समारोह में पटना विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं पटना कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. तरुण कुमार मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के सुपौत्र अरविंद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. तरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार सिंह, बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी. एन. चौधरी और महासचिव सी. पी. एन. सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के चित्र का अनावरण, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

दिनकर को बताया जनता से सीधा संवाद करने वाला कवि

Dinkar Jayanti Jamshedpur समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि बिहार एसोसिएशन ने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इतने लंबे समय से दिनकर परिषद साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रही है। उन्होंने इसे गौरव का विषय बताया।

Dinkar Jayanti Jamshedpur डॉ. कुमार ने कहा कि दिनकर जनता के कवि थे और उनकी रचनाओं में पाठकों के सामने अनेक प्रश्न खड़े किए गए हैं। उन्होंने दिनकर की रचनाओं के उदाहरण देते हुए कहा कि वे हिंदी के ऐसे कवि हैं, जिन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। उनके अनुसार दिनकर की कविताओं की कई पंक्तियां आज भी लोगों की जुबान पर मुहावरे की तरह प्रचलित हैं।

वहीं विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार सिंह ने दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि दिनकर के साहित्य में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और मानवीय मूल्यों की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है। उन्होंने दिनकर की रचनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतियोगिता विजेताओं ने किया काव्य-पाठ, पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Dinkar Jayanti Jamshedpur कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र विद्यालय की छात्रा कृतिका के मंगलाचरण से हुई। इसके बाद दिनकर जयंती के अवसर पर दिनकर परिषद की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों ने काव्य-पाठ प्रस्तुत किया।

समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. तरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन बिहार एसोसिएशन के सदस्य भावेश कुमार ने किया।

अंत में कृतिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बिहार एसोसिएशन के महासचिव सी. पी. एन. सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Read this: UP Mandi E-Mandi: यूपी की सभी 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं, किसानों को मिलेंगे भाव और आवक के आंकड़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…