,

Tata Motors Jamshedpur: टाटा मोटर्स में बोनस समझौता संपन्न, कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 और औसतन 53,787 रुपये

Tata Motors Jamshedpur

Report: Prem Shrivastva

Tata Motors Jamshedpur टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को वार्षिक बोनस समझौते पर प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति बन गई। लगातार हुई वार्ता के बाद जेनरल ऑफिस में दोनों पक्षों के वरीय पदाधिकारियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस बार कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 रुपये और औसतन 53,787 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस की दर 14.03 प्रतिशत तय की गई है, जबकि पिछले वर्ष यह 12.3 प्रतिशत थी।

पिछले साल कर्मचारियों को अधिकतम 75,223 रुपये और औसतन 50,160 रुपये बोनस मिला था। इस बार सुपरनेशन के सदस्यों को 15,791 रुपये की राशि मिलेगी। समझौते का लाभ करीब 8 हजार कर्मचारियों को मिलने की बात कही गई है। बोनस की राशि आगामी 1 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

151 अप्रेंटिस की होगी बहाली, डिप्लोमा के बाद स्थायीकरण का प्रावधान

Tata Motors Jamshedpur बोनस समझौते के साथ मजदूर हित से जुड़े कई अन्य बिंदुओं पर भी सहमति बनी। हर वर्ष 151 अप्रेंटिस की बहाली की जाएगी। अप्रेंटिस के बाद डिप्लोमा करने वाले प्रशिक्षुओं के स्थायीकरण का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को मल्टी स्किल का लाभ देने की बात भी समझौते में शामिल है।

लंबित पांच टीएमएसटी प्रशिक्षुओं के नियोजन का रास्ता भी साफ हुआ है। पुराने डिप्लोमा धारकों को एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। वहीं, प्रगति योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षुओं को विशेष इंक्रीमेंट दिया जाएगा।

समझौते के बाद कंपनी गेट से निकला जुलूस

Tata Motors Jamshedpur समझौता होने के बाद यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह खुले वाहन में सवार होकर कंपनी गेट से जुलूस के रूप में निकले। गाजे-बाजे के बीच निकले जुलूस के दौरान आतिशबाजी भी की गई। जुलूस शाम करीब 7 बजे यूनियन कार्यालय पहुंचा।

इसके बाद यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और सलाहकार प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बोनस समझौते की जानकारी दी। महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि बोनस के साथ मजदूर हित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी समझौता किया गया है।

बोनस वार्ता में यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह शामिल रहे। प्रबंधन की ओर से ऑनलाइन सीएचआरओ डीपी नाम्बिया, वीपी ऑपरेशन विशाल बादशाह, प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार और ईआर हेड सौमिक रॉय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यूनियन और प्रबंधन के पदाधिकारियों ने टाटा साहब की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त फोटो भी खिंचवाई।

Read this: One Degree Six Skills: एक डिग्री के साथ 6 स्किल्स, कॉलेज से निकलते ही रोजगार के अवसर बढ़ाने की तैयारी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…