,

Promotion in MP: मध्य प्रदेश शासन ने कई IAS-IPS अधिकारियों को दिया नए साल का तोहफा, थोकबंद प्रमोशन

Promotion in MP

Promotion in MP: मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस/भाप्रसे) व भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान कर नए साल का तोहफा दिया है। इस पदोन्नति सूची में राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर, जिला धार, अमनवीर सिंह बैंस, प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, भोपाल; सुश्री रजनी सिंह, कलेक्टर, जिला नरसिंहपुर; श्री मयंक अग्रवाल, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सर्विसेस पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल; सुश्री सोनिया मीना, कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम तथा सतीश कुमार एस, कलेक्टर, जिला सतना सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा किए गए इन पदोन्नतियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है। बता दें कि 2026 में राज्य के 32 से अधिक IAS-IPS अधिकारी रिटायर भी हो रहे हैं।

आईपीएस की सूची

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना