ग्वालियर में PNB ड्रॉप बॉक्स से प्रिंसिपल का चेक गायब: अज्ञात ठग ने ‘अकाउंट पे’ चेक से निकाले 1 लाख रुपए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इंदरगंज शाखा के ड्रॉप बॉक्स में जमा किया गया एक अकाउंट पे चेक चोरी हो गया और उसी चेक में हेरफेर कर एक अज्ञात ठग ने बैंक ऑफ बड़ौदा की दूसरी शाखा से 1 लाख रुपए नकद निकाल लिए। घटना 18 नवंबर की बताई जा रही है।

चेक ड्रॉप बॉक्स से डेस्क तक नहीं पहुंचा, बीच में ही चोरी

जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर की प्रिंसिपल कल्पना सिकरवार ने 18 नवंबर को स्कूल के पियून के जरिए चेक क्रमांक 000008 पंजाब नेशनल बैंक इंदरगंज शाखा के ड्रॉप बॉक्स में डलवाया था। यह चेक उनके PNB खाते से 1 लाख रुपए बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अन्य खाते में ट्रांसफर कराने के लिए दिया गया था।

कई दिनों तक राशि न जुड़ने पर प्रिंसिपल बैंक पहुंचीं। जांच के दौरान पता चला कि चेक ड्रॉप बॉक्स से प्रोसेसिंग डेस्क तक कभी पहुंचा ही नहीं। बैंक रिकॉर्ड खंगालने पर खुलासा हुआ कि उसी चेक का उपयोग करते हुए जिंसी नाला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कैश के रूप में 1 लाख रुपए उठा लिए गए।

‘अकाउंट पे’ लाइन काटकर किया कैश क्लियरेंस, ठग की चालाकी उजागर

जब पीड़िता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गईं तो वहां कर्मचारियों ने वही चेक दिखाया और बताया कि चेक पर मौजूद ’अकाउंट पे’ की लाइन काट दी गई थी। हेरफेर किए गए इस चेक को कैश क्लियरेंस के लिए लगाया गया था, जिसके आधार पर भुगतान हो गया।इसके बाद महिला प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में की।

CCTV फुटेज से पकड़ा जाएगा आरोपी

क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। PNB इंदरगंज शाखा और बैंक ऑफ बड़ौदा दोनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे, ताकि चेक जमा करने और कैश निकालने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

बैंकिंग सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

ड्रॉप बॉक्स से चेक चोरी होने और अकाउंट पे चेक में बदलाव कर नकद भुगतान ले जाने की घटना ने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था और चेक वेरिफिकेशन सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है।पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं इस धोखाधड़ी में बैंक के अंदरूनी लोगों की संलिप्तता तो नहीं।मामले की जांच जारी है और उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से जल्द ही ठग की पहचान हो जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध