,

उज्जैन में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस का छापा: संदिग्ध हालत में युवक-युवती पकड़े गए, रिकॉर्ड खंगालकर होगी कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन: मुनि नगर के सामने दो तालाब इलाके में स्थित महाकाल ट्रेजर कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को नीलगंगा थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस को कई दिनों से यहां सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर छापा डाला।

सूचना के आधार पर पुलिस तीसरी मंजिल पर मौजूद दुकान नंबर 301 तक पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि दुकान का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर घुसी पुलिस टीम ने एक युवक और एक युवती को संदिग्ध स्थिति में पाया। दुकान के अंदर एक बेड भी लगा हुआ था, जिससे गतिविधियों पर और संदेह गहरा गया। दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।


क्राइम रिकॉर्ड की जांच जारी

थाना प्रभारी तरुण कुरील के अनुसार, पकड़े गए युवक और युवती के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

इस छापे के दौरान थाना प्रभारी तरुण कुरील के साथ उपनिरीक्षक वर्षा सोलंकी, प्रधान आरक्षक कपिल राठौर, मुकेश चौहान, पुष्पराज सिंह और दीपक दिनकर मौजूद थे।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और