,

PMG MP 2026 : प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही ‘डबल इंजन’ सरकार: सीएम

- Advertisement -
Ad imageAd image
PMG MP 2026

PMG MP 2026 : पीएमजी और ‘प्रगति’ से तेज हुआ निर्णय और क्रियान्वयन

भोपाल; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और केंद्र व राज्य सरकार के प्रभावी समन्वय से देश में बुनियादी ढांचा विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) और प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन (प्रगति) प्लेटफॉर्म की शुरुआत से वर्षों से अटकी निवेश परियोजनाएं दोबारा सक्रिय हुई हैं। इन संस्थागत व्यवस्थाओं ने केंद्र और राज्य के सभी हितधारकों को एक मंच पर लाकर निर्णय प्रक्रिया को तेज किया है।

PMG MP 2026 : मध्यप्रदेश को 209 केंद्रीय परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के माध्यम से मध्यप्रदेश में कुल 209 बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 2 लाख 61 हजार 340 करोड़ रुपये निवेश वाली 108 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं 5 लाख 24 हजार 471 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 101 परियोजनाएं क्रियान्वयन में हैं। केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने 97 प्रतिशत सफलता हासिल की है। इनमें रेल, सड़क परिवहन, विद्युत और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

PMG MP 2026 : समन्वय से दोगुनी हुई विकास की गति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच परस्पर समन्वय ही सबसे बड़ी ताकत है। जब विभाग आपसी तालमेल से काम करते हैं, तो विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाती है। अब शासन व्यवस्था केवल प्रक्रियात्मक न रहकर परिणामोन्मुख और जवाबदेह बनी है, जहां हर परियोजना की प्रगति, बाधा और समाधान की सीधी निगरानी हो रही है।

PMG MP 2026 : पर्यटन, वन्यजीव और औद्योगिक विकास को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर वन्यजीव पर्यटन योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। कूनो नेशनल पार्क में चीते अपना घर बना चुके हैं। वहीं धार का पीएम मित्र पार्क कपास उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचाएगा। इससे प्रदेश में रोजगार और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

PMG MP 2026 : रेल और नदी परियोजनाओं से बढ़ी कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने बताया कि 285 किलोमीटर लंबी जबलपुर–गोंदिया गेज परिवर्तन परियोजना से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सीधा और अधिक क्षमता वाला रेल संपर्क स्थापित हुआ है। इससे जबलपुर, बालाघाट, मंडला और सिवनी की कनेक्टिविटी नागपुर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से बेहतर हुई है। इसके साथ ही 18.5 हजार करोड़ रुपये लागत की इंदौर–मनमाड़ रेल लाइन भी प्रदेश को मिली है, जिससे उज्जैन को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना सहित अब प्रदेश में तीन नदी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

PMG MP 2026
PMG MP 2026 : ‘प्रगति’ प्लेटफॉर्म से 97% समस्याओं का समाधान

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि ‘प्रगति’ प्लेटफॉर्म की शुरुआत 25 मार्च 2015 को हुई थी और इसकी 50वीं बैठक 31 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई। पीएमजी और प्रगति पोर्टल के माध्यम से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हुआ है। मध्यप्रदेश में पीएमजी की निगरानी में चल रही परियोजनाओं से जुड़े 97 प्रतिशत मुद्दों का समाधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

PMG MP 2026 : ऊर्जा और परिवहन केंद्र के रूप में उभरता मध्यप्रदेश

मुख्य सचिव ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के मामलों में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दक्षता और गति के नए मानक स्थापित किए हैं। प्रदेश तेजी से ऊर्जा और परिवहन केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां सड़क, रेलवे और विद्युत परियोजनाओं का व्यापक विस्तार हो रहा है। यह गति देश की समग्र प्रगति को मजबूत आधार दे रही है।

ये भी जानिए : Makar Sankranti पर अनहोनी का चमत्कारी गर्म कुंड, श्रद्धालुओं का उमड़ता सैलाब

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

India Test Squad: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मौका

India Test Squad: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का