मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार में 75 लाख महिलाओं के खातों में PM मोदी ट्रांसफर करेंगे 10-10 हजार रुपये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार में 75 लाख महिलाओं के खातों में PM मोदी ट्रांसफर करेंगे 10-10 हजार रुपये

BY: MOHIT JAIN

आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। यह राशि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत दी जा रही है। कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे बिहार की महिलाएं और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन मौजूद रहेंगे।

योजना का उद्देश्य: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार के साधनों के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

  • आरंभिक चरण में प्रत्येक महिला के खाते में 10,000 रुपये जमा किए जाएंगे।
  • अगले चरण में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की संभावना है।
  • योजना सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है, और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े विशेषज्ञ महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे।
  • राज्य में ‘ग्रामीण हाट’ को और विकसित किया जाएगा, जिससे महिलाओं के उत्पादों की बिक्री में सहायता मिले।

महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी

ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, अब तक इस योजना के लिए 1.11 करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ 7 लाख ‘जीविका दीदियों’ ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया।
  • 1 लाख 40 हजार महिलाओं ने नए समूह से जुड़ने की इच्छा जताई।
  • शहरी इलाकों में 4 लाख 66 हजार से अधिक महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया।

CM नीतीश कुमार ने किया पिछली सरकारों पर निशाना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “बिहार में पहले की सरकार ने कोई ठोस काम नहीं किया। NDA की सरकार 2005 से लगातार विकास कार्यों में लगी है। हमने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है। जो पिछली सरकार केवल अपने परिवार की सोच में लगी थी, हमलोग जनता के लिए काम करते हैं।”

PM मोदी के जरिए ट्रांसफर की जा रही राशि

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस योजना की विशेषता यह है कि यह सार्वभौमिक है और राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास