,

Pilibhit: ईको कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Report By: Nijam Ali

Pilibhit: पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ईको कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना बाग गुलशेर खां मोहल्ले की है, जहां कार देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी।

Pilibhit: गैस रिफिलिंग के दौरान हादसे की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह अवैध गैस रिफिलिंग बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि गैस भरते समय लीक या चिंगारी के चलते कार में आग भड़क गई।

मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, पुलिस को दी गई सूचना

कार में आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आसपास के लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर खुद को बचाया।

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी, दो थानों की फोर्स तैनात

सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ईको कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

समय रहते आग बुझने से टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

गैस रिफिलिंग नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग की आशंका को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…