,

Pilibhit: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर लूटा अपना घर, नशीला पदार्थ सुंघाकर पति को किया बेहोश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pilibhit

रिपोर्टर निज़ाम अली

Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात की मास्टरमाइंड घर की बहू यानी वादी की पत्नी ही निकली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है।

साजिश के पीछे प्रेम संबंध का खुलासा

Pilibhit पुलिस की तफ्तीश में यह सामने आया कि आरोपी महिला शबाना का अकरम नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को भविष्य के लिए बड़ी रकम और गहनों की जरूरत थी। घर में शादी के लिए रखे गए जेवरातों और नकदी पर दोनों की काफी समय से नजर थी। इसी लालच में शबाना ने अपने प्रेमी अकरम के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी का जाल बुना।

बेहोशी का नाटक और वारदात को अंजाम

Pilibhit योजना के अनुसार, शबाना ने अपने पति गुड्डू को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी बेहोश होने का नाटक किया ताकि किसी को उस पर शक न हो। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों ने पति-पत्नी को नशा सुंघाकर घर साफ कर दिया है। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए, तो शबाना और अकरम का यह राज ज्यादा देर तक छिप न सका।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

Pilibhitपूरनपुर कोतवाली पुलिस ने शेरपुर कलां नहर के पास घेराबंदी कर अकरम और शबाना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर अकरम के घर से चोरी किए गए ₹88,000 नकद और सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Read this: Karnataka : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौके पर मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल