Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Panipat

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

Panipat: पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा चार बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था।

Panipat: घर में दो दिन बाद थी शादी

हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, बच्चे के घर में दो दिन बाद शादी होने वाली थी और पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन इस हादसे के बाद घर में खुशियों की जगह शोक छा गया।

Panipat: भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Panipat: पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। परिजनों की शिकायत ले ली गई है और जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। चालक को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जाएगा। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read also: Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान