पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के गाँव कुटबी में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Panic due to indiscriminate firing in Kutbi village of former Union Minister Sanjeev Baliyan

ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के घर पर हमला

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी, जो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का पैतृक गांव है, में शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार के घर पर दबंग बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने फायरिंग के दौरान उनकी मां को बंधक बना लिया, और घर में तोड़फोड़ भी की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी अपने चार वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में दो नामजद और 15–20 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में अचानक हुई फायरिंग से लोग घरों में दुबक गए। कई राउंड गोलियां चलने की आवाजें देर रात तक सुनाई दीं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के